Have a great article or blog to share?

Tirupati Laddu Ghee Controversy (Shudh Ghee Ki Pahchan Kaise Karen) | जरूरत की खबर- कहीं आपका घी मिलावटी तो नहीं: एक्सपर्ट से जानें कैसे करें शुद्ध घी की जांच, खरीदते हुए बरतें ये 8 सावधानियां

15 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के लड्डू विवाद से कौन वाकिफ नहीं है। मंदिर के तिरुपति लड्डू प्रसादम में इस्तेमाल किए जाने वाले घी के सैंपल टेस्ट में फॉरेन फैट (जानवरों की चर्बी) होने का पता चला, जिसमें लार्ड (सुअर की चर्बी), टैलो (बीफ) और मछली का तेल, साथ ही नारियल, अलसी, रेपसीड और कॉटन सीड शामिल हैं। ये जानकारी प्रसाद के स्वाद में बदलाव की शिकायतों के बाद सामने आई, जिससे घी की शुद्धता को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

हर किसी के मन में घी की शुद्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि कहीं हम भी तो मिलावटी घी का सेवन नहीं कर रहे। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में हम आपको घर बैठे शुद्ध घी की पहचान करने के तरीकों के बारे में बताएंगे। साथ ही जानेंगे-

  • घर पर शुद्ध घी कैसे बना सकते हैं?
  • घी आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है?
  • घी में कौन-कौन से तत्व पाए जाते हैं?

सवाल- घर पर मिलावटी घी की पहचान कैसे करें?

जवाब- घी की क्वालिटी के बारे में चिंताएं बढ़ने के साथ यह जानना जरूरी है कि घर पर घी की शुद्धता कैसे परखी जाए। यहां हम आपको कुछ साधारण तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप ये जांच सकते हैं कि आपका घी असली है या नकली।

सुगंध से टेस्ट करें

शुद्ध घी में एक अलग, अखरोट जैसी सुगंध होती है, जो गर्म करने पर और भी बढ़ जाती है। आर्टिफिशियल या मिलावटी घी में अक्सर यह सुगंध नहीं होती, जो उसके मिलावटी होने का संकेत है।

कलर के जरिए टेस्ट

असली गाय का घी हल्का सुनहरा व पीला होता है। इसमें आर्टिफिशियल कलर नहीं होना चाहिए। अगर घी असामान्य रूप से चमकीला दिखाई देता है या उसमें नेचुरल कलर नहीं है तो यह अशुद्ध हो सकता है।

घी की बनावट को ध्यान से देखें

शुद्ध घी चिकना और मलाईदार होता है। रेफ्रिजरेट करने पर यह थोड़ा जम जाता है, लेकिन गर्म करने पर आसानी से पिघल जाता है। चिपचिपा घी मिलावट का संकेत देता है।

गर्म करके क्लैरिटी चेक करें

क्लैरिटी की जांच करने के लिए एक पैन में थोड़ा सा घी गरम करें। शुद्ध घी साफ और तलछट से मुक्त रहता है। अगर कुछ गंदगी नीचे जम जाती है तो घी में मिलावट होने की संभावना है।

जलाकर टेस्ट करें

एक चम्मच घी को गर्म तवे पर डालें। शुद्ध घी बिना किसी अवशेष के जल्दी पिघलकर धुएं में उड़ जाता है। अशुद्ध घी बदबू छोड़ सकता है या नीचे गंदगी छोड़ सकता है।

रेफ्रिजरेशन टेस्ट

शुद्ध घी रेफ्रिजरेट करने पर जम जाता है, लेकिन नॉर्मल तापमान में रखने पर पिघल जाता है। अगर यह रेफ्रिजरेट करने पर भी तरल रहता है तो यह घी नकली और मिलावटी है।

पानी से चेक करें

इसके लिए सबसे पहले एक गिलास पानी लें। फिर थोड़ा सा घी उसमें डाल दें। अगर घी पानी में तैरने लगे तो वह शुद्ध है और अगर घी पानी के अंदर डूब जाए तो यह मिलावटी है।

इसके अलावा फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने भी घी की शुद्धता को परखने के दो उपाय बताए हैं। नीचे ग्राफिक में इस बारे में समझिए।

सवाल- भारत में घी और मक्खन की खपत कितनी है?

जवाब- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, भारत में घी और मक्खन की प्रति व्यक्ति खपत 2007 में 2.7 किग्रा प्रति वर्ष (7.4 ग्राम प्रति व्यक्ति/प्रति दिन) थी, जो वर्ष 2020 में बढ़कर 4.48 किग्रा प्रति वर्ष (12.3 ग्राम प्रति व्यक्ति/प्रति दिन) हो गई।

सवाल- घी में कौन-कौन से तत्व पाए जाते हैं?

जवाब- घी में मुख्य रूप से 99.5% फैट और 0.5% से कम मॉइस्चर होता है। इसके अलावा घी में विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E, विटामिन K और फॉस्फोलिपिड होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम और ओमेगा 3 जैसे खनिज भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कुल मिलाकर ये आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका उपयोग पूजा-पाठ में भी किया जाता है।

सवाल- बाजार से घी खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब- नीचे ग्राफिक में दिए पॉइंट्स को देखें-

सवाल- घी और बटर में क्या अंतर है?

जवाब- घी और बटर एक जैसे होते हैं, लेकिन उन्हें बनाने के तरीके में अंतर होता है। दोनों को बनाने की प्रक्रिया भी एक जैसी ही होती है, लेकिन घी को बटर से थोड़ा अधिक पकाते हैं, जिससे ये अधि​क स्वादिष्ट और पौष्टिक हो जाता है। साथ ही इसका रंग भी गहरा हो जाता है।

सवाल- क्या घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है?

जवाब- घी विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट का एक रिच सोर्स है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि फैट का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, लेकिन स्टडीज से पता चलता है कि घी जैसे फैटी फूड खाने से शरीर को कुछ आवश्यक विटामिन और खनिज मिलते हैं। घी के साथ हेल्दी फूड्स और सब्जियां पकाने से अधिक पोषक तत्व मिल सकते हैं। हालांकि इसका अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक भी साबित हाे सकता है। नीचे ग्राफिक में देखिए घी आपके स्वास्थ्य के लिए कैसे लाभदायक है।

घर पर घी बनाने का आसान तरीका

मार्केट में मिलावटी घी के आने के बाद से ज्यादातर लोग इसे खरीदने में डर रहे हैं। अगर आप घी खाने के शौकीन हैं तो यहां हम आपको घर में घी बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। नीचे ग्राफिक के जरिए आप पूरी प्रक्रिया के बारे में समझ सकते हैं।

सवाल- घी का सेवन कितनी मात्रा में करें?

जवाब- आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति रोजाना एक या दो चम्मच घी का सेवन कर सकता है। 2 साल से ऊपर का बच्चा भी एक या दो चम्मच घी डेली खा सकता है। ध्यान रहे कि बिना मेहनत किए ज्यादा घी पचाना आसान नहीं होता है। इसलिए घी खाने वाले व्यक्ति मेहनत करने पर भी ध्यान दें।

खबरें और भी हैं…

Source link

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published.