Have a great article or blog to share?

Financial Stress Psychology Explained; Money Problem | Anxiety | रिलेशनशिप- फाइनेंशियल स्ट्रेस का शिकार हो रहे युवा: पैसों को लेकर कैसे हों समझदार, साइकोलॉजिस्ट से जानिए तनाव से बचने के 9 तरीके

16 मिनट पहलेलेखक: शशांक शुक्ला

  • कॉपी लिंक

हम सब के मन में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर तमाम सारी चिंताएं आम हैं। हममें से कई सारे लोग आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। बहुत सारे लोग यह सोचकर परेशान रहते हैं कि उनके पास पैसे की कमी है।

हमें लगता है कि हमारे पास जितना है, वह काफी नहीं है। कई बार न जाने क्या-क्या खर्चे सामने आ जाते हैं। साथ ही हम दबाव की वजह से भी कई सारे खर्च अपने ऊपर ओढ़ लेते हैं।

इसके बाद बनी आर्थिक तंगी की परिस्थितियों से परेशान हो जाते हैं और स्ट्रेस महसूस करते हैं। क्या हमने कभी इस बारे में सोचा है कि पैसे की कमी ही तनाव की असली वजह है या मुख्य वजह फिजूलखर्ची है?

ऐसे में आज हम रिलेशनशिप में जानेंगे कि-

  • फाइनेंशियल स्ट्रेस क्या है?
  • स्वास्थ्य पर इसके दुष्प्रभाव क्या हैं?
  • इससे निपटने के उपाय क्या हैं?

क्या है फाइनेंशियल स्ट्रेस?

आजकल पैसे की चिंता हर किसी को है। चाहे बढ़ता हुआ कर्ज हो, शादी-विवाह हो या अचानक सामने आया कोई खर्च हो। आर्थिक कारणों से देश की एक बड़ी संख्या तनाव का सामना कर रही है। इसे ही फाइनेंशियल स्ट्रेस कहा जाता है।

हम कई बार ऐसी चीजें खरीदते हैं, जिनकी आवश्यकता नहीं होती है। इस तरह के गलत खर्चों से भी स्ट्रेस बढ़ता है। कैसे पैदा होती है यह स्थिति?देश में एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो ‘बाय नाउ, पे लेटर’ की सुविधा का इस्तेमाल अनावश्यक खरीदारी करने के लिए कर रहे हैं। कई ई-कॉमर्स कंपनियां यूजर्स को रिझाने के लिए ऐसी सुविधा प्रदान करती हैं। इसमें यूजर कोई भी सामान उधार के रूप में खरीद सकता है और बाद में पेमेंट कर सकता है।

साथ ही देश में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बेतहाशा तरीके से बढ़ रहा है। देश के युवा महंगे स्मार्टफोन, घड़ियां, जूते जैसे सामान खरीदने में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। किस्त की सुविधा होने की वजह से लोग अपनी सीमा से बाहर जाकर खरीदारी कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं और इस वजह से तनाव में जी रहे हैं।

क्या हैं फाइनेंशियल स्ट्रेस के दुष्प्रभाव?

फाइनेंशियल स्ट्रेस मेंटल हेल्थ के साथ शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। इससे नींद गायब हो जाती है, आत्मसम्मान कमजोर होता है और रिश्तों में तनाव बढ़ता है। कई बार यह चिंता गुस्से, शर्मिंदगी और डर में बदल जाती है। अगर बात हद से आगे बढ़ जाए तो व्यक्ति डिप्रेशन में भी जा सकता है। मन में आत्महत्या के विचार आ सकते हैं।

आर्थिक अस्थिरता से कैसे बाहर निकलें?

फाइनेंशियल स्ट्रेस से बाहर निकलने के लिए कुछ आसान तरीके हैं, जैसे कि–

  • सबसे पहले छोटे लक्ष्य तय करें।
  • खर्च को ट्रैक करें।
  • क्रेडिट कार्ड का कर्ज समय पर चुकता करें।
  • माइक्रो-इन्वेस्टिंग करें और मुफ्त सेवाओं का फायदा उठाएं। भावनात्मक खर्च से बचें।

साथ ही जब फायनेंशियल तनाव हो तो ध्यान लगाएं या दोस्तों के साथ वॉक पर जाएं। इन आसान तरीकों से वित्तीय तनाव को थोड़ा कम कर सकते हैं।

फाइनेंशियल स्ट्रेस कम करने के तरीके

वित्तीय तनाव से उबरने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाना जरूरी है। सबसे पहले रोजाना 30 मिनट की एक्सरसाइज से मूड को बेहतर करने की कोशिश करें। इससे तनाव कम होगा। साथ ही मेडिटेशन के जरिए दिमाग को तनाव से राहत दें।

अच्छी नींद लेने की आदत डालें क्योंकि थकान आपके तनाव को बढ़ाती है। आत्म-सम्मान को बढ़ाने के लिए दूसरों की मदद करें, नई चीजें सीखें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। साथ ही स्ट्रेस कम करने में हेल्दी डाइट भी अहम भूमिका निभाती है। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इन सब बातों से आपका तनाव कम होगा और आप खुद को मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published.