1 घंटे पहलेलेखक: शैली आचार्य
- कॉपी लिंक

त्योहारों का मौसम अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। ये खुशियां बनती हैं, एकजुट होने से, जश्न मनाने से और स्वादिष्ट भोजन करने से। त्योहार आते ही घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। हम मेहमान नवाजी में और घर आए अतिथियों को स्पेशल फील कराने के लिए ढेरों तैयारियां करने में जुट जाते हैं। इसमें सबसे अहम रोल होता है स्वादिष्ट व्यंजनों का।
अगर कोई मेहमान अचानक घर आ जाए और उन्हें जल्दी-जल्दी कुछ अच्छा बनाकर खिलाना हो तो यह एक बड़ा टास्क हो जाता है। वैसे तो किसी भी व्यंजन को बनाने में लगभग 30-40 मिनट लग ही जाता है, लेकिन कैसा हो, अगर त्योहारों में आप कुछ रेसिपी झटपट बना लें। यानी कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर और एडवांस तैयारी करके आप सिर्फ 10-15 मिनट में इन्हें तैयार कर लें।
तो आज जरूरत की खबर में बात करेंगे, त्योहार के मौसम में 15 मिनट में बनने वाली कुछ आसान रेसिपीज की। जानेंगे इसकी पूरी विधि और जल्दी बनाने की ट्रिक।

साबूदाना वड़ा- स्वाद भी, सेहत भी
साबूदाना वड़ा भारतीय व्यंजनों में बहुत लोकप्रिय है। इसे साबूदाना, आलू और मूंगफली के साथ बनाया जाता है। हालांकि इसकी तैयारी में बहुत समय लगता है। साबूदाना भिगोने से लेकर उसकी चटनी बनाने तक। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे मिनटों में बन सकता है। तो हम आपको इसकी आसान ट्रिक बता रहे हैं। पहले देखिए, इसकी रेसिपी।

बनाने की विधि
- साबूदाना को 5-6 घंटे भिगोकर रख दें। फिर कुकर में आलू उबाल लें।
- अब इन दोनों को मिलाकर उसमें जीरा, नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया और दरदरी कूटी हुई मूंगफली मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
- अब इसकी आलू टिक्की की तरह गोल-गोल टिक्कियां बना लें।
- साबूदाना वड़ा की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। अब इन टिक्कियों को डीप फ्रीजर में रख दें।
- घर पर मेहमान आने पर आपको सिर्फ उन टिक्कियों को फ्रिज से निकालना है और डीप फ्राय करके सर्व कर देना है।
- मेहमानों के आने पर साबूदाना वड़ा सिर्फ 15 मिनट में बनकर तब तैयार हो सकता है, जब आपने इसकी पूरी तैयारी एडवांस में करके रखी हो।
- वड़े की टिक्कियां तकरीबन दो दिन तक फ्रिज में और एक हफ्ते तक डीप फ्रिजर में रखी जा सकती हैं।
- ऐसे में अगर त्योहार के पहले ही दिन आप ढेर सारी टिक्कियां तैयार करके डीप फ्रिजर में रख दें तो मेहमानों के आने पर आपको बस इतना ही करना है कि गैस पर कड़ाही चढ़ाकर तेल गर्म करना है और उसमें पहले से तैयार टिक्कियां डालकर फ्राय कर लेना है।
- गर्मागर्म टिक्कियां सिर्फ 10 मिनट में कड़ाही से निकलकर नाश्ते की प्लेट में सज जाएंगी।
थोड़ा सूजी का मीठा हलवा हो जाए
गर्मागर्म सूजी का हलवा किसे पसंद नहीं होता। यह एक सदाबहार डिश है, जिसे आप किसी भी मौसम में खा सकते हैं। खासकर त्योहार के मौसम में तो इसका स्वाद कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है।
दस मिनट में हलवा बनाने की ट्रिक सीखेंगे, लेकिन पहले देखिए उसकी रेसिपी-

बनाने की विधि
- सबसे पहले सूजी को हल्की आंच पर 15-20 मिनट सुनहरा रंग होने तक भून लें।
- फिर इसमें घी डालें और 2-3 मिनट और भूनें।
- अब इसमें चार कप गर्म पानी मिलाकर पकाएं।
- जब हलवा गाढ़ा होने लगे तो उसमें चीनी मिलाएं।
- 3-4 मिनट और चलाएं। हलवा बनकर तैयार है।
- अब इसमें इलायची का पाउडर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
- हलवा बनाने में सबसे ज्यादा वक्त लगता है सूजी को भूनने में। इसलिए अगर आपने सूजी पहले से भूनकर रख ली है तो मेहमानों के आने पर हलवा बनाना सिर्फ चंद मिनटों का काम है। लेकिन उसके लिए करनी होगी कुछ एडवांस तैयारी।
- एक किलो सूजी का पैकेट लाएं और उसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूनकर, ठंडा करके, एक एयर टाइट कंटेनर में पैक करके रख दें।
- इसी तरह ड्राई फ्रूट्स को बारीक काटकर, घी में हल्का भूनकर फ्रिज में स्टोर करके रख दें। काटने के बाद ड्राई फ्रूट्स को बाहर नहीं रखना चाहिए।
- अब पता चला कि अचानक मेहमान आ जाएं तो तुरंत उन्हें कुछ मीठा सर्व करना है।
- तो आपने एक कड़ाही में थोड़ा घी लिया, उसमें भुनी हुई सूजी डाली और उसे सिर्फ 30 सेकेंड चलाया। फिर उसमें पानी और चीनी डालकर अगले पांच मिनट और चलाया और लीजिए हो गया हलवा तैयार।
- अब फ्रिज में से भुने हुए ड्राई फ्रूट निकालकर उसे हलवे के ऊपर सजा दिया।
- बाहर ड्रॉइंग रूम में बैठे मेहमान सोचते ही रह जाएंगे कि ये पांच मिनट में गर्मागर्म हलवा कैसे तैयार हुआ।
बेसन के पकौड़ों की बात ही अलग है
बेसन के पकौड़ों का नाम सुनते से ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है। चाय के साथ गर्मागर्म पकौड़ों के जायके का स्वाद ही अलग होता है।
फटाफट पकौड़े बनाने की ट्रिक भी वही है यानी एडवांस तैयारी। पहले रेसिपी देखिए, फिर ट्रिक बताएंगे।

बनाने की विधि
- सबसे पहले पकौड़े का बैटर बनाना है। उसके लिए एक गहरे तले वाले बर्तन में बेसन को छान लें।
- फिर इसमें हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती बारीक काट लें।
- अब इसमें जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर मिलाएं।
- इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बेसन का घोल तैयार कर लें।
- याद रखें कि घोल बहुत ज्यादा पतला या बहुत गाढ़ा न हो। कंसिस्टेंसी मीडियम रखें।
- अब तेल में गर्मागर्म पकौड़े छानकर हरी चटनी और सॉस के साथ सर्व करें।
- बेसन के घोल एक-डेढ़ दिन से ज्यादा फ्रिज में स्टोर नहीं किया जा सकता। इसलिए ये बनाने की तैयारी आप उसी दिन कीजिए, जिस दिन मेहमानों का आना तय है।
- करना सिर्फ इतना ही है कि जैसे ही दरवाजे की घंटी बजे, आपको गैस पर कड़ाही में तेल चढ़ा देना है।
- जितनी देर में मेहमान कमरे में आकर बैठेंगे, दुआ-सलाम करेंगे, पानी पिएंगे, बेसन के गोल-गोल पकौड़े फ्रिज से निकलकर गर्मागर्म तेल में पहुंच चुके होंगे।
- अगले पांच मिनट में वो सॉस और चटनी के साथ प्लेट में सजे होंगे। आप गर्व से मुस्कुरा रही होंगी और मेहमान सोच रहे होंगे कि आप तो कोई जादूगर हैं, जो बस पलक झपकते पकौड़े तैयार कर देती हैं।

बनाने की विधि
- सबसे पहले सूजी और दही को अच्छी तरह मिक्स करके आधे घंटे के लिए रख दें।
- जब सूजी दही के साथ फूल जाए तो इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट और नमक मिलाकर घोल तैयार करें।
- घोल न पतला हो और न बहुत गाढ़ा। कंसिस्टेंसी मीडियम रखें।
- अब एक थाली की तली में तेल लगाएं। साथ ही गैस पर कड़ाही में थोड़ा पानी उबलने के लिए चढ़ा दें।
- सूजी के घोल में इनो मिलाकर उसे तेल लगी थाली में डालकर फैला लें। ऊपर से हल्की लाल मिर्च छिड़क दें।
- अब इस थाली को उबलते पानी वाली कड़ाही के ऊपर लिखकर उसे ढंक दें और 15 मिनट तक पका लें।
- सूजी का इंस्टेंट ढोकला तैयार है। अब इसे बर्फी की तरह काटकर सर्व करें।
- अब तक तो आपको समझ आ ही गया होगा कि इतनी लंबी-चौड़ी रेसिपीज मिनटों में तैयार होकर मेहमानों के सामने कैसे पहुंच जा रही हैं।
- सूजी ढोकला की कहानी भी ऐसी ही है। आपने पहले ही बैटर तैयार करके फ्रिज में रख दिया था।
- मेहमान आए तो उसे बस थाली में डालकर उबलते पानी वाली कड़ाही में गैस पर चढ़ा दिया। जितने देर में गप्पे-शप्पे शुरू हुए, सूजी का ढोकला थाली में सजकर मेहमानों के सामने पहुंच गया।
तो ये चारों रेसिपीज इंजॉय करिए। आपको नवरात्रि की बहुत सारी शुभकामनाएं।
……………………… नवरात्रि से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए 1.रिलेशनशिप- नवरात्रि व्रत के दौरान पार्टनर को कैसे करें सपोर्ट:डाइट का ध्यान रखें, हाइड्रेटेड रहें

नवरात्रि का पावन पर्व शुरु हो गया है। इन नौ दिनों में बहुत से लोग देवी मां की प्रसन्नता के लिए व्रत रखते हैं। हालांकि नौ दिनों तक व्रत रखना कोई आसान बात नहीं है। व्रत करना वास्तव में एक बड़ी चुनौती है क्योंकि इस दौरान व्यक्ति को संयमित जीवन जीना पड़ता है। खाने में परहेज से लेकर पूजा-पाठ करने तक व्यक्ति को खुद पर नियंत्रण रखना होता है, लेकिन अगर आपका पार्टनर सपोर्टिव है तो ये थोड़ा आसान हो जाता है। पढ़िए पूरी खबर…
2. रिलेशनशिप- इस नवरात्रि मां दुर्गा से सीखें 9 बातें:धैर्य, सहनशीलता, शक्ति और साहस, रिश्तों से लेकर नौकरी तक हर जगह काम आएंगी

नवरात्रि भारत में सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। यह सिर्फ उपवास, गरबा और भक्ति के बारे में नहीं है। इस त्योहार को आध्यात्मिक चिंतन, पवित्रता और खुद में बदलाव लाने से भी जोड़ा जाता है। यह ऐसा पर्व है, जिसमें हर मनुष्य अपने अंदर सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश कर सकता है। पढ़िए पूरी खबर…




