Have a great article or blog to share?

Navratri Fasting; Diet Plan and Weight Loss Mistakes | Food Charts | सेहतनामा- नवरात्रि व्रत के 9 दिनों में घटेगा वजन: न करें ये 9 गलतियां, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया, कब, कैसे और क्या खाना है

26 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी

  • कॉपी लिंक

नवरात्रि के 9 दिनों में 9 अलग-अलग देवियों की पूजा-अर्चना की जाती है। सभी देवियां अलग-अलग सिद्धि प्रदान करती हैं। देवी मां को प्रसन्न करने के लिए कुछ भक्त 9 दिनों का व्रत रखते हैं। वे सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए भोजन का त्याग करके या संयमित नाश्ता करके माता रानी की आराधना करते हैं।

इन 9 दिनों में अगर हम ठीक ढंग से व्रत का पालन करते हैं तो देवी को प्रसन्न करने के साथ-साथ अपनी सेहत भी सुधार सकते हैं। व्रत की सही प्लानिंग से वेट लॉस में भी बहुत मदद मिल सकती है।

हालांकि व्रत में आमतौर पर लोग कुछ गलतियां करते हैं, जिन्हें दोहराने से बचना होगा। व्रत में ज्यादातर लोग अन्न और नमक का त्याग करते हैं। इसके कारण शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होने लगती है। इससे पार पाने के लिए लोग ढेर सारी चीनी वाली मिठाइयां या दूसरी चीजें खा लते हैं। इससे व्रत का पालन तो हो रहा है, लेकिन सेहत को फायदा होने की बजाय नुकसान होने लगता है और वजन भी कम नहीं होता।

इसलिए आज ‘सेहतनामा’ में हम जानेंगे कि नवरात्रि के 9 दिनों में कैसे वजन घटा सकते हैं। साथ ही जानेंगे कि-

  • व्रत के दिनों में किस तरह की डाइट फॉलो करनी चाहिए?
  • अगर वजन कम करना है तो किन गलतियों से बचना चाहिए?

वजन कम करने के लिए दुनिया व्रत परंपरा की दीवानी

दिल्ली की सीनियर न्यूट्रिशनिस्ट और ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडर डॉ. अनु अग्रवाल कहती हैं कि दुनियाभर के डॉक्टर और कई साइंटिस्ट इस मत पर सहमत हैं कि वेट लॉस के लिए सबसे कारगर और दुष्प्रभाव रहित उपाय डाइटिंग और एक्सरसाइज है। यहां नवरात्रि के व्रत में तो पूरे 9 दिन का पैकेज है, इससे यह काम और आसान हो जाता है।

सही डाइट प्लान है जरूरी

  • डॉ. अनु अग्रवाल कहती हैं कि एक्सरसाइज शुरू करना डाइटिंग के मुकाबले थोड़ा आसान काम है। थोड़े से अनुशासन से आप इसे अपने रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं, लेकिन स्वाद के चक्कर में लोग एक्सरसाइज के साथ सही डाइट प्लान नहीं फॉलो कर पाते हैं। यहीं सारी गड़बड़ हो जाती है।
  • नवरात्रि में वेटलॉस करने की सोच रहे हैं तो सही डाइट प्लान फॉलो करना जरूरी है। इसके लिए बहुत लंबी लिस्ट बनाने की बजाय बाजार से मौसमी फल ला सकते हैं। अगर फल बहुत महंगे हैं तो खीरे, गाजर, ककड़ी आदि ले सकते हैं।
  • शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए काजू, बादाम खा सकते हैं। फैट के लिए मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा नाश्ते में दही और छाछ शामिल कर सकते हैं। हरी सब्जियों से विटामिन्स और मिनरल्स की पूर्ति हो जाएगी। सोडियम की पूर्ति के लिए सेंधा नमक (व्रत वाला नमक) खा सकते हैं।
  • अगर नवरात्रि में नाश्ते के लिए ये सामग्री जुटा लेते हैं तो बहुत मशक्कत किए बिना आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।
  • डॉ. अनु अग्रवाल कहती हैं कि आमतौर पर लोग डाइट में यही सब चीजें शामिल करते हैं, लेकिन वे ये गलती करते हैं कि मूंगफली और दूसरे ड्राई फ्रूट्स को घी में तलकर खाते हैं।
  • कुट्टू के आटे का हलवा बनाते हैं और उसमें खूब सारा घी और चीनी मिला लेते हैं। इससे शरीर में ढेर सारा फैट जाता है और हम बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरी कंज्यूम करते हैं।
  • कुछ लोग नियम के अनुसार दिन में एक या दो बार ही नाश्ता करते हैं, लेकिन वे एक बार में ही इतना खाना खा लेते हैं कि शरीर सुस्त पड़ जाता है। इन्हीं कुछ गलतियों के कारण नवरात्रि में वेट लॉस के ज्यादातर प्लान फेल हो जाते हैं।

नवरात्रि में वेट लॉस करना है तो इन गलतियों से बचना होगा

डॉ. अनु अग्रवाल कहती हैं कि नवरात्रि जैसी रिलिजियस फास्टिंग में लोग पूरी श्रद्धा के साथ व्रत शुरू करते हैं, लेकिन डाइट से कार्ब्स (रोटी, चावल) हटाने के कारण शरीर में जल्द ही ऊर्जा की कमी महसूस होने लगती है। ऐसे में एनर्जी के लिए लोग बार-बार चाय या कॉफी पीने लगते हैं। इसमें बहुत सारी चीनी और दूध होता है। इससे फास्टिंग का असली उद्देश्य पीछे छूट जाता है।

फास्टिंग के दिनों में लोग एक्सरसाइज करना छोड़ देते हैं। ज्यादातर लोग मानते हैं कि व्रत में एक्सरसाइज करने से शरीर का एनर्जी लेवल डाउन हो जाएगा। जबकि असलियत इससे बिल्कुल अलग है। अगर रोज नियमित एक्सरसाइज करेंगे तो मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और खाना पचाने में आसानी होगी। व्रत के दौरान जो कुछ भी खा रहे हैं, उसका एब्जॉर्प्शन आसानी से हो जाएगा। इससे कैलोरीज बर्न करने में भी मदद मिलेगी तो वेट लॉस होगा।

भारत में ज्यादातर लोग व्रत के दौरान इतना ज्यादा कार्ब्स और शुगरी फूड खाते हैं कि नवरात्रि के बाद उनकी सेहत सुधरने की बजाय खराब हो जाती है।

बार-बार चाय या कॉफी के कारण नींद की क्वालिटी खराब होती है या कम नींद आने लगती है। इसलिए लोग देर रात तक जागकर खाते रहते हैं।

इसका नतीजा ये होता है कि व्रत खत्म होने के बाद बहुत से लोगों को ब्रेन फॉगिंग, मूड स्विंग और चिड़चिड़ेपन की शिकायत हो जाती है।

इसलिए नवरात्रि के 9 दिनों में डाइट और एक्सरसाइज से समझौता न करें। सही डाइट प्लान फॉलो करने के साथ जरूरी एक्सरसाइज भी करें। ग्राफिक में देखिए, कुछ गलतियां जो लोग अक्सर करते हैं।

जॉन हॉपकिन्स के न्यूरोसाइंटिस्ट ने फास्टिंग पर 25 साल रिसर्च की

जॉन हॉपकिन्स स्कूल ऑफ मेडिसिन के न्यूरोसाइंटिस्ट मार्क मैटसन ने 25 साल तक रिसर्च के बाद पाया कि हमारा शरीर व्रत के लिए पहले से ही तैयार है। इसे फास्टिंग के लिए बहुत मेहनत नहीं करनी होती है। हमारे पूर्वजों ने इवॉल्यूशन के रूप में कई अनोखे गिफ्ट दिए हैं। उनमें से एक ये भी है कि हम बिना कुछ खाए काफी दिनों तक जीवित रह सकते हैं। हमारा शरीर पहले से इस बात के लिए तैयार रहता है कि कभी भी ऐसा मौका आ सकता है, जब हमें भूखा रहना पड़ जाएगा। इसलिए हमारा शरीर क्राइसिस के लिए पर्याप्त एनर्जी स्टोर करके रखता है।

उन्होंने रिसर्च में पाया कि हमारे पूर्वज अगर इतने फिट और दुरुस्त थे तो इसकी एक बड़ी वजह ये है कि फास्टिंग उनके जीवन का अभिन्न अंग था। हम भी चाहें तो इसे अपनाकर फिट रह सकते हैं।

——————

नवरात्रि से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

1. सेहतनामा- नवरात्रि के 9 दिन व्रत से बॉडी होगी डिटॉक्स:उपवास का महत्व बताने वाले वैज्ञानिक को मिला नोबेल

नवरात्रि व्रत हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक है। अच्छी सेहत के लिए नवरात्रि व्रत की प्लानिंग कैसे करें? पढ़िए पूरी खबर…

2.जरूरत की खबर- मां दुर्गा के चार पसंदीदा भोग:देवी को पसंद कद्दू, नारियल की बर्फी और शकरकंद की खीर, घर पर बनाने की आसान रेसिपी

इस नवरात्रि के अवसर पर व्रत रखा है और मां दुर्गा का भोग अपने हाथों से बनाने वाले हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं, माता के सबसे पसंदीदा पकवानों की रेसिपी। ये रेसिपी इतनी आसान है कि इन्हें कोई भी घर पर आसानी से बना सकता है। पढ़िए पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published.