Have a great article or blog to share?

Laundry Tips; Wrinkle Free Clothing (Without Iron) Hacks | जरूरत की खबर- बिना आयरन हटाएं कपड़ों की सिलवटें: ये 8 हैक्स बेहद काम के, कपड़े धोते समय बरतें 6 सावधानियां

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साफ-सुथरे और एकदम टिप-टॉप कपड़े पहनना किसे पसंद नहीं है, लेकिन कपड़े धोने-सुखाने के बाद उन पर सिलवटें पड़ जाती हैं। इसे दूर करने के लिए हम आयरन (प्रेस) का इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि कई बार ऑफिस या कॉलेज जाने की इतनी जल्दी होती है कि आयरन करने का समय ही नहीं होता। ऐसे में सिलवटों वाले कपड़े पहनना मजबूरी हो जाती है। या कभी ऐसा भी हो सकता है कि आयरन खराब हो, प्रेस वाले के यहां से कपड़े आए न हों तो भी सिकुड़ी हुई शर्ट पहननी पड़ती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना आयरन के भी कपड़ों से सिलवटें हटाई जा सकती हैं। इसके लिए कुछ आसान हैक्स हैं।

तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि बिना आयरन के कपड़ों की सिलवटें कैसे दूर करें? साथ ही जानेंगे कि-

  • किन कपड़ों पर सिलवटें ज्यादा पड़ती हैं?
  • कपड़ों को सिलवटों से बचाने के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट: दिव्या गुप्ता, फैशन एंड टेक्सटाइल एक्सपर्ट, नई दिल्ली

सवाल- कपड़ों पर सिलवटें क्यों पड़ती हैं?

जवाब- कपड़ों पर सिलवटें पड़ने की कई वजहें हैं। कपड़े धोने और सुखाने का तरीका भी इसका एक बड़ा कारण है। वॉशिंग मशीन में धुलाई की वजह से कुछ कपड़ों पर सिकुड़न आना लाजमी है। इसी तरह अगर कपड़े को ढंग से झटककर नहीं सुखाया जाता है तो भी सिकुड़न आ सकती है।

सवाल- किन कपड़ों पर सिलवटें पड़ने की संभावना अधिक रहती है?

जवाब- कुछ कपड़ों पर सिलवटें जल्दी दिखाई देने लगती हैं। भले ही हम उनकी कितनी भी देखभाल क्यों न करें। आमतौर पर जिन कपड़ों का फैब्रिक पतला होता है, उनमें धोने के दौरान सिलवटें पड़ने की संभावना अधिक होती है। जैसेकि सिल्क और कॉटन। जबकि पॉलिएस्टर, नायलॉन, एक्रिलिक जैसे कुछ कपड़ों में सिकुड़न कम आती है।

सवाल- कपड़ों को सिलवटों से बचाने के लिए धोने और सुखाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब- कपड़े धोने के दौरान कुछ गलतियां करने से भी उन पर सिकुड़न पड़ सकती है। खासकर वॉशिंग मशीन में एक साथ ज्यादा कपड़े डालने से, कपड़ों के अनुसार पर्याप्त पानी न मिलाने से या लंबे समय तक वॉशिंग मशीन में कपड़े पड़े रहने से वे सिकुड़ सकते हैं।

इसलिए एक साथ ज्यादा कपड़ों को मशीन में न धोएं। साथ ही ड्रायर में भी एक साथ बहुत ज्यादा कपड़े न भरें। ताकि वे आपस में न उलझें। इसके अलावा कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए-

सवाल- कपड़ों को सिकुड़न से बचाने के कुछ हैक्स क्या हैं?

जवाब- कपड़ों में सिकुड़न न पड़े, इसके लिए कुछ आसान हैक्स हैं। जैसे वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद उन्हें अलग-अलग कर दें। इसके बाद ही ड्रायर में सुखाएं।

इसके अलावा ड्रायर में कपड़ों को डालकर उसके बीच में आइस क्यूब्स रख दें। इसके बाद ड्रायर चलाएं। इससे कपड़ों पर सिकुड़न पड़ने की संभावना कम रहती है। इसके अलावा कुछ और हैक्स हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- बिना आयरन के कपड़ों से सिलवटें कैसे हटा सकते हैं?

जवाब- कई बार जब हम किसी काम से बाहर होते हैं और हमारे पास आयरन की व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में कपड़ों से सिलवटें हटाना एक चैलेंज भरा काम लगता है। हालांकि इसमें परेशान होने की कोई बात नहीं है क्योंकि कई ऐसे तरीके हैं, जिनकी मदद से आप बिना आयरन के भी कपड़ों से सिलवटें दूर कर सकते हैं। इसे नीचे ग्राफिक से समझिए-

अब ऊपर दिए गए कुछ पॉइंट्स के बारे में विस्तार से बात करते हैं।

ब्लो ड्रायर से हटाएं सिकुड़न

ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करके कपड़ों से सिकुड़न कम कर सकते हैं। इससे कपड़ों की नमी निकल जाती है, जिससे सिकुड़न कम हो सकती है। हालांकि यह आयरन जैसी फिनिश नहीं देता है।

पैन के निचले हिस्से से कपड़े करें आयरन

इसके लिए रसोई में रखा एक पैन लें, उसे गैस पर गर्म करें। इस बीच अपने बेड या टेबल पर एक मोटा कपड़ा बिछाएं और उसके ऊपर उस कपड़े को रखें, जिस पर सिलवटें हैं।

पैन के निचले चपटे भाग को सिलवटों पर धीरे-धीरे चलाएं। इससे सूती और लिनन जैसे कपड़ों से सिलवटें काफी हद तक कम हो जाती हैं। इसके अलावा ध्यान रखें कि पैन का निचला हिस्सा साफ हो।

रिंकल रिमूविंग स्प्रे भी मददगार

रिंकल रिमूविंग स्प्रे की मदद से भी आप कपड़ों से सिकुड़न कम कर सकते हैं। यह स्प्रे किसी भी दुकान पर आसानी से मिल जाता है। इसे कपड़े की सिकुड़न वाली जगह पर छिड़कें। इसके बाद कपड़े को झटके से खींचें और रिंकल्स खत्म होने के बाद उसे हैंगर पर सुखाएं। रिंकल रिमूविंग स्प्रे को आप आसानी से अपने बैग में कैरी कर सकते हैं। यात्रा के दौरान यह उपयोगी होता है।

……………………….. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- क्यों खराब होते हैं सर्दियों के कपड़े:क्या है ऊनी कपड़ों को धोने, सुखाने का सही तरीका

सर्दी के कपड़े ऊन और फर जैसे नाजुक मटेरियल से बने होते हैं। यह गलत तरीके से धोने-सुखाने और सही से स्टोर न करने के कारण जल्दी खराब हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

Source link

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published.