22 मिनट पहलेलेखक: शैली आचार्य
- कॉपी लिंक

आजकल हर कोई सॉफ्ट, स्मूथ और दाग-धब्बों रहित स्किन चाहता है। इसके लिए हम काफी कोशिश भी करते रहते हैं। महंगी क्रीमों से लेकर ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाने तक काफी एफर्ट करते हैं।
लेकिन भागदौड़ और व्यस्तता के चलते पार्लर जाना हर बार मुमकिन नहीं हो पाता। खासतौर पर त्योहारों के मौसम में, जब घर और ऑफिस, दोनों जगह काम का बोझ काफी बढ़ जाता है। दिनभर काम में निकल जाता है और शाम के समय दुर्गा पूजा और गरबा का आनंद भी लेना होता है।
ऐसे में अकसर अपनी स्किन का ख्याल रखने का वक्त नहीं मिलता। लेकिन गरबा में थोड़ा सुंदर बनकर जाना भी तो जरूरी है।
तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करते हैं, घर पर 10 मिनट आसानी से बनने वाले इंस्टेंट फेसपैक की। इन तरीकों से सिर्फ दस मिनट के अंदर आपके चेहरे पर बिलकुल पार्लर वाला ग्लो आ जाएगा।
आपकी रसोई में है सुंदरता का खजाना
घर की रसोई में पाई जाने वाली चीजों में सेहत से लेकर सुंदरता का राज छिपा है। सुंदर दिखने के लिए केमिकलयुक्त महंगी क्रीमों की जरूरत नहीं है। घर में मिलने वाली चीजों में ऐसे गुण हैं, जो त्वचा में रंगत और निखार लाते हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है ।
डिटेल नीचे ग्राफिक में देखिए-

तो चलिए, तैयार हो जाइए, ये 4 फेसपैक बनाने के लिए।
चावल के आटे और मलाई का इंस्टेंट फेसपैक
चावल में ये सारे गुण होते हैं-
- चावल एंटी इंफ्लेमेटरी होता है।
- यह एंटी एजिंग भी है।
- इसमें स्किन व्हाइटनिंग तत्व यानी त्वचा की रंगत निखारने का प्राकृतिक गुण होता है।
- चावल स्किन को हाइड्रेट करता है।
- इसका एक्सफोलिएटिंग टेक्सचर डेड स्किन को निकालने का काम करता है।
मलाई के तो क्या ही कहने। मलाई सबसे सेफ और बेहतरीन मॉइश्चराइजर है। इसे लगाने से त्वचा मुलायम होती है। रूखापन खत्म होता है और त्वचा को भीतर से नमी मिलती है। इसलिए चावल और मलाई का पैक दस मिनट में चेहरे पर एक अनोखा निखार लेकर आता है।
नीचे ग्राफिक में देखिए, इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।

दही, शहद, एलोवेरा और ऑलिव ऑयल का फेसपैक
- दही एक नैचुरल मॉइश्चराइजर है।
- यह स्किन को हाइड्रेट करता है और त्वचा को पोषण देता है।
- यह कील-मुंहासों वाली स्किन को सॉफ्ट बनाने में भी मददगार है।
- यह त्वचा के पोर्स को भरने और स्किन टोन को बेहतर करने का काम करता है।
- इसी तरह एलोवेरा में भी एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।
- इसकी सूथिंग क्वालिटी त्वचा को ठंडक पहुंचाती है।
- एलोवेरा कोलेजन को बढ़ाने का काम करता है।
- ऑलिव ऑयल नेचुरल और बेस्ट क्वालिटी का मॉइश्चराइजर है।
- ऐसे ही शहद में भी एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी एजिंग गुण होते हैं।
- यह त्वचा पर नेचुरल क्लिंजर का काम करता है।
नीचे ग्राफिक में देखिए, ये फेसपैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।

बेसन-हल्दी-दूध का सदाबहार फेसपैक
- बेसन में एक्सफोलिएटिंग तत्व होते हैं, जो डेड स्किन को साफ करते हैं।
- बेसन त्वचा के पोर्स से ऑयल, धूल और गंदगी हटाने का काम करता है।
- इसमें नेचुरल स्किन व्हाइटनिंग तत्व होते हैं।
- यह नेचुरल मॉइश्चराइजर और एंटी एजिंग गुणों से भरपूर है।
- इसी तरह हल्दी में भी एंटी एजिंग और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।
- हल्दी स्किन टोन को बेहतर करती है।
- यह घाव को भरने के साथ दाग-धब्बे मिटाने में भी मददगार है।
- अपने मॉइश्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग गुणों के कारण दूध त्वचा के लिए बहुत अच्छा है।
- यह त्वचा को नर्मी देने के साथ उसमें एक नेचुरल निखार लेकर आता है।
नीचे ग्राफिक में देखिए, ये फेसपैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।

आलू के रस का फेसपैक
- आलू में एजिलेक एसिड (azelaic acid) होता है, जो एक नेचुरल स्किन व्हाइटनिंग तत्व का काम करता है।
- आलू में मौजूद पॉलीफेनल्स टैनिंग और स्किन डैमेज को रिपेयर करने का काम करते हैं।
- आलू एक नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है।
- आलू में मौजूद आयरन स्किन टेक्सचर को बेहतर करता है।
- आलू में पाया जाने वाला विटामिन C स्किन की एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करता है।
- आलू में जिंक होता है, जिसके कारण यह एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।
नीचे ग्राफिक में देखिए, ये फेसपैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।

……………………..
नवरात्रि से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए
1. रिलेशनशिप- नवरात्रि पर इन 9 खराब आदतों को कहें ‘बाय’: जानें आलस, गुस्सा और अहंकार को कैसे करें दूर

नवरात्रि श्रद्धा, आस्था, प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। इस पर्व पर मां दुर्गा के प्रति आस्था रखने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए लोग नौ दिनों का व्रत रखते हैं। कुछ लोग कई चीजों का त्याग भी करते हैं, जैसेकि मांस, शराब, अंडा वगैरह। लेकिन अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हम क्या बदलाव कर रहे हैं। जरा सोचिए कि आपने जिंदगी को बेहतर बनाने के कौन-सी अच्छी आदतें अपनाई हैं और किन बुरी आदतों को छोड़ा है। पढ़िए पूरी खबर…
2. सेहतनामा- नवरात्रि व्रत के 9 दिनों में घटेगा वजन: न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कब, कैसे और क्या खाना है

नवरात्रि के 9 दिनों में 9 अलग-अलग देवियों की पूजा-अर्चना की जाती है। सभी देवियां अलग-अलग सिद्धि प्रदान करती हैं। देवी मां को प्रसन्न करने के लिए कुछ भक्त 9 दिनों का व्रत रखते हैं। इन 9 दिनों में अगर हम ठीक ढंग से व्रत का पालन करते हैं तो देवी को प्रसन्न करने के साथ-साथ अपनी सेहत भी सुधार सकते हैं। व्रत की सही प्लानिंग से वेट लॉस में भी बहुत मदद मिल सकती है। हालांकि व्रत में आमतौर पर लोग कुछ गलतियां करते हैं, जिन्हें दोहराने से बचना होगा। पढ़िए पूरी खबर…




