Have a great article or blog to share?

Grocery Shopping Tips & Precautions | जरूरत की खबरः स्मार्ट ग्रॉसरी शॉपिंग कैसे करें: ऑनलाइन या ऑफलाइन क्या बेहतर, फिजूलखर्ची से बचने और पैसे बचाने के 8 टिप्स

36 मिनट पहलेलेखक: शैली आचार्य

  • कॉपी लिंक

फायनेंस कंपनी ‘होम क्रेडिट इंडिया’ के ‘द ग्रेट इंडियन वॉलेट स्टडी’ सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक लोअर मिडिल क्लास परिवारों की कमाई का 25% हिस्सा सिर्फ खाने पर खर्च होता है। यानी एक चौथाई कमाई किचन के मैनेजमेंट में ही खर्च हो जाती है।

किचन के खर्च में भी सबसे बड़ी हिस्सेदारी किराना यानी ग्रॉसरी शॉपिंग की होती है। दाल-चावल से लेकर दूध और मसालों पर हर महीने हमारी कमाई का मोटा हिस्सा खर्च होता है।

हालांकि ग्रॉसरी पर खर्च करना हर लिहाज से जरूरी भी है। अच्छी सेहत और बेहतर वेलबीइंग के लिए हेल्दी डाइट की जरूरत होती है। इसलिए यह खर्च वाजिब है।

लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो बिना क्वालिटी से समझौता किए राशन के खर्च को कम किया जा सकता है। इसके लिए जरूरत है- स्मार्ट ग्रॉसरी शॉपिंग करने की।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में हम आपके लिए लेकर आए हैं ग्रॉसरी बिल में बचत करने के कुछ आसान तरीके। आज हम जानेंगे कि-

  • स्मार्ट शॉपिंग का मतलब क्या है?
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग में क्या बेहतर है?
  • किचन के खर्चे किस तरह कम किए जा सकते हैं?

सवाल- स्मार्ट शॉपिंग क्या है?

जवाब- स्मार्ट शॉपिंग यानी घर और पर्सनल सामान की खरीददारी में बिना ज्यादा खर्चा किए अच्छी बचत कर पाना। अगर आपको पैसे बचाने हैं तो शॉपिंग का स्मार्ट तरीका अपनाना होगा। जैसे खरीददारी करने से पहले जरूरी सामानों की एक लिस्‍ट जरूर बनाएं। जरूरी सामानों की लिस्ट होगी तो आप उसी हिसाब से खरीदारी करेंगे। साथ ही बजट बनाकर चलें। इससे आपका जरूरत से ज्यादा खर्चा नहीं होगा।

शॉपिंग बिहेवियर पर कई रिसर्च की गई हैं। इन रिसर्च में सामने आया है कि बिना प्‍लानिंग और लिस्ट के ग्रॉसरी शॉपिंग करने वाले लोग जरूरत और बजट से दोगुना खर्च करते हैं।

वहीं, आजकल ऑनलाइन शॉपिंग और मेगा स्टोर ट्रेंड में हैं, जहां हमेशा तरह-तरह के ऑफर चलते रहते हैं। मतलब, एक पर एक फ्री या किसी प्रोडक्ट पर कई प्रतिशत तक की छूट। इससे आपको ज्यादा खर्च न करते हुए भी ऑफर में ज्यादा सामान मिलता है। यह भी स्मार्ट शॉपिंग करने का एक तरीका है।

सवाल- ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग में से क्या बेहतर है?

जवाब- ऑनलाइन शॉपिंग और ऑफलाइन शॉपिंग दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। जैसे ऑनलाइन शॉपिंग में आपको कई ग्रॉसरी स्टोर्स की सुविधा मिल सकती है, वो भी कई ऑफर्स के साथ। वहीं ऑफलाइन शॉपिंग में ऐसा नहीं है। इसमें आप एक ही दुकान से सारा राशन खरीदते हैं।

ऑफलाइन शॉपिंग किसी दुकान, ग्रॉसरी स्टोर, मार्ट, मॉल या मेगा स्टोर से की जाती है। आजकल मार्ट, मॉल, मेगा स्टोर पर भी कई एक्साइटिंग ऑफर मिलते हैं। ऑफर्स जैसे एक पर दो फ्री, तीन हजार की शॉपिंग करने पर 5 किलो शक्कर फ्री या डिनर सेट फ्री। ऐसे ही और भी कई लुभावने डिस्काउंट ऑफर दिए जाते हैं।

इस ग्राफिक के जरिए जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग में अंतर-

सवाल- किराने का सामान खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

जवाब- किराने का सामान खरीदते समय आपको कई बातों का ख्याल रखना होता है। जैसे हमारे राशन की लिस्ट और बजट दोनों पहले से तैयार हों। इसके साथ ही यह जान लें कि किन स्टोर्स या मार्ट में अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। हालांकि प्रोडक्ट की क्वालिटी के साथ कभी समझौता नहीं करना चाहिए। हमेशा बेस्ट क्वालिटी का सामान ही लेना चाहिए।

सवाल- ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

जवाब- ऑनलाइन शॉपिंग यानी घर बैठे खरीदारी। आजकल ज्यादातर लोग अपना समय बचाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग का ही सहारा ले रहे हैं। ऐसे में समझदारी और सावधानी, दोनों बरतनी जरूरी है क्योंकि आज के डिजिटल वर्ल्ड में कई बार लोग फ्रॉड का शिकार भी हो जाते हैं। इसलिए शॉपिंग करने से पहले नीचे पॉइंटर्स में बताई बातों को जरूर याद रखें-

  • ऑनलाइन खरीदारी के समय इंटरनेट सिक्योरिटी और आपके लैपटॉप या कंप्यूटर में एंटी-वायरस जरूर हो।
  • किसी भी अनजान शॉपिंग साइट या ऑनलाइन ग्रॉसरी मार्ट से शॉपिंग न करें।
  • अनजान वेबसाइट में कई बार पेमेंट करते वक्त हो सकता है कि आपका एकाउंट हैक हो जाए। इसलिए वेबसाइट का URL जरूर चेक कर लें।
  • इसके अलावा यह भी देख लें कि वेबसाइट के पेमेंट सिस्टम में मास्टरकार्ड सिक्योरकोड हो। इससे आप किसी भी तरीके के फ्रॉड से बचे रहेंगे।
  • याद रहे कि एटीएम कार्ड की डिटेल कभी भी सेव न करें। आपको ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त ये नोटिफिकेशन आएगा कि एटीएम कार्ड डिटेल या पासवर्ड सेव करें तो ऐसा कभी न करें।
  • आमतौर पर कैश ऑन डिलीवरी का ही विकल्प चुनें।

सवाल- महीने भर के राशन का मैनेजमेंट कैसे करें?

जवाब- सबसे पहले देख लें कि आपको महीने में किन सामानों की जरूरत है। फिर घर के स्टोरेज में देख लें कि कौन-सा सामान पिछले महीने का बचा हुआ है। जो सामान पहले से है, उसे ग्रॉसरी लिस्ट से हटा लें। वहीं एक हफ्ते चलने वाली चीजें जैसे मीट-मछली, अंडे को आप फ्रिजर में रख सकते हैं। ऐसे करने से वो ज्यादा दिनों तक चल सकती हैं।

तो अब आप जान ही गए होंगे कि कैसे आप अपने राशन के बिल में बचत कर सकते हैं। कुछ छोटे-छोटे बदलाव करने से बड़ी बचत हो सकती है। इसलिए इन बातों पर गौर करना शुरू करें। कुछ नए बदलाव आपके मंथली किराना बिल को कम करने, बजट पर टिके रहने और बचत करने में मददगार हो सकते हैं।

……………………. ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- दिवाली की ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए सावधान: अविश्वसनीय ऑफर्स के लालच में न फंसें

ऑनलाइन शॉपिंग करना जितना आसान है, उतना ही रिस्की भी हो सकता है। त्योहारों के समय वॉट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई ऐसे ऑनलाइन शॉपिंग के लिंक मिल जाएंगे, जो भारी डिस्काउंट और ऑफर्स का दावा कर रहे हैं। ये फेक लिंक हो सकते हैं, जो आपको फाइनेंशियल नुकसान पहुंचा सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

Source link

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published.