- Hindi News
- Lifestyle
- Diwali Rangoli Ideas; Colorful Rangoli Designs Decoration Tips | Ram Aayenge
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दिवाली भारत का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन हर घर की चौखट, दरवाजे और आंगन की रौनक अलग ही होती है। लोग महीनों पहले से अपने घर की साफ-सफाई और सजावट शुरू कर देते हैं। इस सबके बाद भी अगर चौखट और आंगन पर सुंदर रंगोली न बनी हो तो कुछ अधूरा सा लगता है।
हमारे देश में सांस्कृतिक और धार्मिक मौकों पर रंगोली बनाने की परंपरा है। इसी तरह दिवाली में राम के स्वागत में लोग रंगोली बनाते हैं।
‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी,’ यह गाना बीते कुछ महीनों में लोगों की जुबान पर खूब चढ़ा है। अब दिवाली करीब आ रही है तो इसका जोश फिर जाग रहा है। ये गाना राम के आने पर रंगोली सजाने का ही इशारा है।
रंगोली बनाने के लिए कई तरह के रंग, लकड़ी का बुरादा और फूल इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके बाद दिवाली की शाम कुछ दीए रख देने के बाद इनकी रौनक देखते ही बनती है।
इसलिए आज जरूरत की खबर में हम आपके लिए रंगोली के 20 यूनीक डिजाइन लेकर आए हैं। आप दिवाली के दिन अपने घर के दरवाजे और आंगन में इनमें से कोई भी अपनी मनपसंद डिजाइन बना सकते हैं।

1. किसी भी पूजा की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से होती है। दिवाली में भी भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इसलिए रंगोली में भगवान गणेश का प्रतीक स्वास्तिक बना सकते हैं।

2. रामचरितमानस में वर्णन किया गया है कि भगवान राम और भगवान शिव एक दूसरे का बहुत आदर करते हैं। प्रभु राम को प्रसन्न करने के लिए हम ॐ डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं।

3. रंगोली को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन हम रंगोली की पारंपरिक डिजाइन बना सकते हैं। यह डिजाइन आज भी बुंदेलखंड में हर घर के बाहर सुबह-सुबह बनाई जाती है।

4. दिवाली में हर घर दीयों से जगमग रहता है। हम अपनी रंगोली को सुंदर दीए के रूप में बना सकते हैं।

5. घर की चौखट पर घेरदार दरवाजे वाले डिजाइन की ये रंगोली बेहद सुंदर लगेगी। इसमें भगवान राम के आगमन का इंतजार करते उनके चरण इसकी शोभा बढ़ा देंगे।

6. दिवाली को कई लोग दीयों का त्योहार भी कहते हैं। प्रतीक के तौर पर हम बड़ा सा दीपक बना सकते हैं। पीले रंग से इसकी ज्योति बना सकते हैं। इसे देखकर लगेगा कि दीपक जल रहा है।

7. मेहंदी की डिजाइन वाली ये सुंदर रंगोली बनाने में जितनी सिंपल है, देखने में उतनी ही सुंदर लगती है। इसमें रंगों का खर्च भी कम ही आएगा।

8. मोर के पंखों की डिजाइन वाली ये रंगोली की सबसे ट्रेंडिंग डिजाइन है। इसे बनाकर आप खूब तारीफें बटोर सकते हैं।

9. अगर आंगन में रंगोली बनानी है तो इसके लिए मल्टीकलर राउंड शेप रंगोली बहुत अच्छी लगेगी। इसे देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

10. इस दिवाली में अपने घर पर फ्लावर डिजाइन राउंड शेप रंगोली बना सकते हैं। इसमें अपनी पसंद के सफेद, लाल, पीला या हरा कोई भी रंग भर सकते हैं।

11. रंगोली के लिए आज भी लाल और सफेद रंग लोगों के फेवरेट हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों रंग साथ में खूब फबते हैं। आप भी अपनी रंगोली को ये रंग दे सकते हैं।

12. हरे और सफेद रंग की ये रंगोली कम मेहनत और कम समय में बनकर तैयार हो जाएगी। इसमें बीच में बना हरे रंग का ये दीपक किनारे इस्तेमाल हुए सफेद रंग से खिल उठेगा।

13. बीते कुछ सालों से हाफ राउंड शेप वाली रंगोली डिजाइन भी खूब ट्रेंड कर रही है। इसे बनाने में रंग और मेहनत दोनों कम खर्च होंगे।

14. यह राउंड शेप रंगोली आपको हर स्कूल और कल्चरल प्रोग्राम में दिख जाएगी। इसे बनाने में थोड़ी से मेहनत लग सकती है, लेकिन बनने के बाद इसकी खूबसूरती का हर कोई कायल हो जाएगा।

15. सुंदर हरे और पीले रंगो वाली ये रंगोली पूजा के स्थान पर बेहद सुंदर लगेगी। अच्छी बात ये है कि इसमें हमें सिर्फ हरे और पीले दो रंग भरने हैं।

16. पीले और हरे रंगों से बनी ये रंगोली बेहद सुंदर लगती है। अगर आपके पास ये रंग नहीं हैं तो इसे पीले रंग के फूल और हरे पत्तों की मदद से बनाया जा सकता है।

17. मोर के डिजाइन वाली ये रंगोली आजकल इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है। यह देखने में थोड़ी कठिन लग सकती है, पर बनाने बैठेंगे तो पता चलेगा कि यह तो बहुत ही सिंपल है।

18. मान्यता है कि दिवाली के दिन जिसका घर सबसे सुंदर दिखता है, माता लक्ष्मी उसके घर आकर वास करती हैं। इस दिन माता के चरणों वाली रंगोली बनाने का आइडिया खूब जमेगा।

19. अगर इस दिवाली पर आप सिंपल और क्लासी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो अपने घर में रंगोली कलर्स के अलावा गेंदे के फूल और पत्तियों की सुंदर रंगोली आसानी से बना सकते हैं।

20. सुंदर रंगों से बनी इस रंगोली का अलग जलवा है। इंटरनेट पर यह क्लासिक और चमकदार रंगोली डिजाइन खूब वायरल हैं।




